सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-जल्दी मार दूंगा 

 लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मार देने की धमकी मिली है, धमकी के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। आज मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। धमकी ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी एक नंबर) पर मैसेज आया उसके ज़रिये दी गई है।

धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 -66 के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *