विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को बद्रीविशाल के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की। सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत-सत्कार किया। लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर भी बातचीत की। फिर वो बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हो गईं।
ऋतु खंडूड़ी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

