प्रदेश के तीनों जिलों में स्कूल बंद 

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी  बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट बताया है। और देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आज बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज, चमक के साथ बारिश हो सकती है। बागेश्वर, नैनीताल, और चंपावत में  भारी बारिश की आशंका है।  नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *