देहरादून :चारधाम यात्रा में अब मौसम रुकावट सा बन रहा है जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से अनुमान है की मौसम बिगड़ सकता है। जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। यात्रा सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं/पर्यटकों से बारिश होने की स्थिति में पड़ावों पर शरण लेने की अपील भी की गई है। साथ ही यात्रा से जुड़े अधिकारियों को पहले से सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।
आपको बतादें कि मौसम विभाग की तरफ से 16 से 20 मई तक रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली, हवा के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान दिए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। धाम आ रहे यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने को पहले ही अलर्ट किया है ।

