शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं,बोलीं -माहौल हुआ बेहद खराब 

आज बगोली बाजार में शराब की बिक्री पर रोक की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल बेहद नाजुक है खराब है घरों से निकलना  मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने तक नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई है। ।

रविवार को बगोली गांव की महिलाएं अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि बगोली और आसपास के बाजारों व गांवों में धड़ल्ले से शराब आ रही है।इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, शशि कठैत, बीना देवी, भुवना देवी, विजय देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी और कमला देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *