रोडवेज बसों का मुफ्त हुआ किराया,सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून : भाई बहनों के पावन रिश्ते का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है जिसके लिए प्रदेश सरकार ने बहनों की आवाजाही में उन्हें आर्थिक तौर पर राहत दी है, रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविंद सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी हुए हैं। किए गए हैं।
आपको बतादे कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा दी जा रही है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा योग है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का करीब एक घंटे और 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के मात्र 48 मिनट का ही मुहूर्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *