नारसन: कस्बे में एक महिला ने कमरे में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उस वक्त घर में उसका आठ वर्षीय बेटा मौजूद था। बेटे के रात के समय तेज आवाज में रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक को ये हादसे का पता चला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी जानकारी भी देदी गई है।
झबरेड़ा क्षेत्र के बिंदुखड़क निवासी महिला संगीता (26) पत्नी सोमपाल नारसन कस्बे की एक फैक्टरी में काम करती थी। वह अपने पति से अलग अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ किराये के मकान में निवास करती थी जहां बीते रविवार रात करीब एक बजे महिला ने अपने कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में पंखे पर लटकी हुई पाई गई। बेटा वहीँ कमरे में सो रहा था।
बेटे की आंख खुली तो माँ को ऐसे देख वो रोने लगा। रोते-रोते बच्चा कमरे से बाहर आ गया। बाहर बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक की आंख खुल गई। उसने महिला के कमरे में झांककर देखा को उसे छत से लटका देख होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया वहा पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा।जब पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन चेक किया तो उसने खुदकुशी करते हुए एक युबक के नंबर पर भेजी जिसे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। महिला ने उसी नंबर पर एक ऑडियो भी भेजा है

