विकासखंड मोरी के ग्राम पंचायत भंकवाड़ में टौंस नदी पर बनी ट्रॉली की रस्सी टूटी और 50 वर्षीय एक महिला सीधी नदी में जा गिरी। महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई । खबर है कि ट्रॉली की रस्सी पुरानी थी जिससे ये हादसा हुआ है। जिसे बदलने हुई थी लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्राम पंचायत भंकवाड़ के रूणसुण नामे तोक में लोक निर्माण विभाग द्वारा टौंस नदी पर आवाजाही के लिए ट्रॉली का संचालन होता है बीते दिन रविवार को भंकवाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय फातिमा बीबी दवा लेने के लिए त्यूणी बाजार गई थीं।
शाम पौने पांच बजे जब वह ट्रॉली से घर वापसी कर रहीं थी की तभी अचानक ट्रॉली खींचने वाली रस्सी टूट गई और ट्रॉली पलट गई, जिससे फातिमा बीबी नदी के बीच पत्थरों में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रॉली की मरम्मत करने और रस्सी बदलने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

