देहरादून में होली से पहले दुखद खबर मिली है,सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव में महिला और उसके दो मासूस बेटों के शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर पड़े मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को देदिया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। हालांकि दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या कहा जा रहा है। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी के चलते पारिवारिक कलह बताई जा रही है।घटनस्थल पर खाली शीशी भी मिली है।
पुलिस जब घटना स्थल पहुंची तो सरोज पाल और दोनों मासूम बिस्तर में बेसुध पड़े थे। तीनों के शरीर ठंडे पड़ चुके थे। सरोज पाल बीए पास थी और हरबर्टपुर रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। जहर की पुष्टि के लिए उल्टी के सैंपल भी फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए हैं।

