दिल्ली स्थित अपने आवास पर सिख समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी,कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनावोँ की सरगर्मी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से काफ़ी मुद्दों पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर यह मुलाक़ात की जिसमें देशभर के प्रमुख सिखों ने मेजबानी की।वहीं पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सिख समुदाय के लोग भी काफी उत्साहित नज़र आए। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी देश के लोगों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर फिर से खुलवा कर सिखों के लिए बहुत बड़ा धर्म का काम किया है। उन्होंने पीएम मोदी को एक कुशल पीएम बताया, जो देश के लोगों की भलाई के लिए कुछ काम करने की इच्छा रखते हैं।

बता दें कि पंजाब चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने पिछले दिनों पंजाब के अबोहर मेंएक जनसभा की थी। उससे पहले पीएम मोदी ने पठानकोट एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों से वोट की अपील की थी।गौरतलब है कि पीएम मोदी अब तक पंजाब में तीन रैलियां कर चुके हैं। आज पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए रविवार को मतदान होना है। चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने 18 फरवरी शाम छह बजे से पहले सभी बाहरी लोगों को विधानसभा क्षेत्र से बाहर जाने का आदेश दिया है.पीएम मोदी ने पठानकोट और अबोहर की जनसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी के बयान को लेकर कहा था कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश को तोड़ने की राजनीति करती है.