29 अक्टूबर को 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज

नई दिल्ली : देश में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर 29 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे। जिनकी मतगणना आज हो रही है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भाजपा आगे चल रही हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में शिवसेना उम्मीदवार आगे है। वैसे अधिकतर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। लेकिन कहीं कहीं क्षेत्रिय पार्टियां भी टक्कर दे रही है।
मंडी, खंडवा, दादरा और नगर हवेली की 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। वहीं जिन 13 राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे ,उनमें असम की 5 सीटें, जिनमे पश्चिम बंगाल की चार सीटें, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन सीटें, वहीं, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 सीटें और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 सीटें शामिल हैं । 3 सीटों के अलावा विधानसभा चुनाव की बात करें तो बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर में आरजेडी और जदयू के बीच कांटे की मिल रही है है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा दिनहाटा सीट पर फिर से जीत सकते है क्योंकि वह फिलहाल भाजपा उम्मीदवार से आगे भी चल रहे है। असम में भी भाजपा को कांग्रेस के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, हरियाणा में अभय चौटाला के इस्तीफा देने के कारणउपचुनाव हो रहे हैं , यहांआइएनएलडी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और भाजपा – जेजेपी उम्मीदवार गोबिंद कांडा से है।