राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित,ऐसे देखे परिणाम

राजस्थान :कई राज्यों के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आ जाने के बाद आज सोमवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की माध्यमिक यानी 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गए हैं। ये घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने की है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख विद्यार्थीयो ने शिरकत की थी। आरबीएसई की तरफ सेपहले कक्षा पांचवीं, आठवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।आपको बतादें कि आप इस प्रक्रिया से राजस्थान परीक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं इसके बाद  10वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें,इसके बाद  मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।  इसका प्रिंट भी निकलवा लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *