कोहरे की चादर से और बढ़ेगी ठण्ड, आगे दो दिन और कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली : ठण्ड ने अब लोगों को त्रस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर से सभी काँप रहे हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ उत्तर भारत कोहरे की चादर से डुबोया हुआ है। सैटेलाइट तस्वीर जारी हुई है। पूरे उत्तर भारत पर कोहरे के परत नजर आ रही है। पूरे सप्ताह घना कोहरा छाएगा ऐसी आशंका है। दिन में भी धूप खिलने की संभावनाएं कम है, जिससे दिन में भी ठंड अधिक बनी रहेगी। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप पूरी तरह नहीं खिली। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *