ठण्ड का प्रकोप अधिकतर राज्यों में आगमन कर चुका है,इसके चलते उत्तर भारत में भीषण ठंड को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बीते दिन मंगलवार को सड़क हादसों में पंजाब में पांच, तो यूपी में तीन लोगों की मौत की खबर भी है।
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया है कि घने कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने रोडवेज बसों की रात्रिकालीन सेवा मंगलवार से बंद करने का फैसला किया है और पंजाब सरकार ने 21 जनवरी तक सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश दे दिए हैं।
इतनी ठण्ड में छाए कोहरे की वजह से अब राज्यों में ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में 70 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें 2 से 6 घंटे की देरी से चलीं। 20 से अधिक विमान 15 से 30 मिनट की देरी से उड़ाए गए। मुरादाबाद में 32 ट्रेनें रद्द हुई है और पंजाब में 15 ट्रेनें करीब सात घंटे तक देरी से चलीं। चंडीगढ़ व अमृतसर से दोपहर 12 बजे तक सभी विमानों ने तीन से चार घंटे की देरी से उड़ान भरी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

