रुद्रपुर में पुलिस ने आज मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में जारी बड़े धंदे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामलें में कोतवाली एसएचओ विक्रम राठौर ने कहा कि खुले में जुआ खेलते हुए भूरे गुप्ता पुत्र हरिशंकर निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर, वाहिद पुत्र लतीफ निवासी पहाड़गंज और परवेज पुत्र नसीम खान निवासी भूत बंगला को एक ताश की गड्डी व कुल 14710 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही हुई है।
रुद्रपुर में बड़े अवैध धंधे का भंडाफोड़, हजारों रुपये बरामद

