कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज, क्या है मामला?

कोतवाली पुलिस ने महिला डाॅक्टर की तरजीह पर लाइन जीवनगढ़ के पास कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक सतीश जैन, उनके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता डॉ. शशी नैटज्लै प्रीटोरियस पुत्री स्वर्गीय राम सिंह थापा निवासी 17 सर्कुलर रोड देहरादून ने अपने अधिवक्ता संदीप जोशी के ज़रिये पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाढ़वाला में अपनी संपत्ति है। जहां कालिंदी अस्पताल के स्वामी सतीश जैन, उनके भाई नवीन जैन, सुशील जैन ने धोखाधड़ी कर कब्जा कर लिया और उन्हें वहां जाने से भी रोका गया। अधिवक्ता ने बताया कि 2013 में डॉ. शशी ने संपत्ति को खरीदा था। जिसके विक्रय अभिलेख में बकायदा सतीश जैन गवाह हैं। विवादित संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया गया है। मामलें में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *