देहरादून रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में हुई डकैती की पूरी प्लानिंग ऐसे हुई थी तैयार….जेल में रची गई साजिश

मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में सुबह खुलेआम बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया था। जिसमें मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी प्रिंस कुमार को दून पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाइ थी।  जिसके बाद प्रिंस ने बिहार जेल में बंद गैंग के सरगना सुबोध और शशांक के इशारों पर अन्य चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को किया था। बीती  9 नवंबर को राजपुर रोड देहरादून रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में वांछित प्रिंस कुमार को कुछ दिन पहले बिहार के वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दून पुलिस ने कोर्ट से प्रिंस की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। रिमांड मिलने के बाद दून पुलिस प्रिंस को पूछताछ के लिए देहरादून ले आई थी।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है कि प्रिंस कुमार ने बताया है कि बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर उसने अपने साथी अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ मिलकर डकैती की और घटना के लिए 31 अक्टूबर को पांचों बिहार से यहां आ गए और सेलाकुइ में किराये पर रहे। यहीं से उन्होंने पूरे रास्तों की पूरी रेकी की और घटना को अंजाम दिया। 

नौ नवंबर को डकैती डालने के बाद लूटी गई ज्वेलरी से भरे बैग को राहुल और अविनाश की मोटरसाइकिल में रखवाकर सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस चेकिंग होने के कारण घटना में शामिल कार और दोनों बाइक वहीं जंगल में छोड़कर प्रिंस ई-रिक्शा से पोंटा साहिब भाग गया और वहां से राहुल और अविनाश ज्वेलरी लेकर निकल गए। और दोनों ही अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गए। घटना को अंजाम देने की पूरी योजना चरणबद्ध तरीके से शशांक और सुबोध की ओर से व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आरोपियों को सूचित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *