लखनऊ: ठण्ड के मौसम ने अपना मिजाज बदला है जिसके चलते यूपी के कई शहरों में भारी बारिश हुई है। जिसके बाद प्रदेश में ठंडी बरसात के पूर्वानुमान के अनुरूप गरज-चमक और बारिश का दौर बृहस्पतिवार को बना हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कई इलाकों में बरसात के चलते दिन का तापमान बेहद गिरा है। मौसम विभाग की मानो तो, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग में कई इलाकों में बारिश अभी भी बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बारिश शाम से लगातार हो रही है। विभाग ने नौ जनवरी तक कई प्रदेश में मेघ गर्जन और बारिश का पूर्वानुमान जारी की जा चुका था।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, लखनऊ में 3.1 मिमी, कानपुर में 15.6, कानपुर नगर में 10.3, प्रयागराज में 4.6, उरई में 11, हमीरपुर में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। कई अन्य शहरों में भी बारिश होती रही। दिन भर कोहरा, बदली और बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई। कानपुर, झांसी, आगरा में अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच रहा। जबकि इटावा, प्रयागराज, अलीगढ़ में 17-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में 5 डिग्री रहा, अधिकतर जगह 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

