लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर कुछ महिलाएं जिस्मफरोशी के कारोबार कर रहीं थीं। यहां रुकने वाले पुरुषों के लिए वह दाम तय करती थीं। इसपर स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया। बीते कुछ दिनों से आईआईटी के बाहर कोई महिला नहीं दिख रही थी। लेकिन अब एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कुछ महिलाएं यहां से भाग गई।
रुड़की : आईआईटी के बाहर जिस्मफरोशी का धंधा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

