गौरतलब है कि नए संसद भवन के उदघाटन को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। अब इसपर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि विपक्षी पार्टियों की संसद भवन समारोह पर बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्णहै और , गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। उन्होंने कांग्रेस व विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक और गर्व करने वाले क्षण पर इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह हरकत लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। नई संसद भवन अगले 100 वर्ष को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक सुविधाओं से तैयार किया है। इसमें सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भवन का उद्धाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने संसद भवन राजनीति पर तोड़ी चुप्पी-बताया दुर्भाग्यपूर्ण

