नूह हिंसा में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल,किसने खोला सच?

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज  का नूह हिंसा पर बड़ा बयान आया है।  विज ने कहा कि मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ हुई है और सच सामने आया है की कांग्रेस ने ये सब किया है। कांग्रेस विधायक मामन खान के बारे में विज ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए 30 तारीख को तलब किया गया है। विज ने आज मंगलवार को कहा कि मामले में जिस तरह से पाकिस्तान से सारे वीडियो दिखाए गए, इस मामले की जांच हो रही है। 

उन्होंने ये भी कहा कि मामले में और भी लोग पकड़े गए हैं, उनके भी कांग्रेस के साथ कनेक्शन हैं, जिन्होंने तोड़फोड़ की है वह कांग्रेस के वर्कर हैं। अभी तक जो हम सिद्ध कर रहे हैं कि जहां-जहां हिंसा हुई, कांग्रेस विधायक मामन खान 28, 29, 30 तारीख को वहां गए। मामन वहां के लोगों के साथ लाइव कांटेक्ट में रहा। इसके अलावा भी बहुत सारी बातें अभी सामने आ रही हैं।  बताया जा रहा है कि मोनू मानेसर को पकड़ने की कोशिश हो रही है पकड़ने पर पूछताछ होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *