देहरादून : सभी जानतें है क़ी आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं पहुंचा हैं और विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेज रही है, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई है। विजिलेंस अब जल्द ही यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देगी।
इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार हुए थे। विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है और बेटी के खाते में रकम जमा है।लगातार परिवार को नोटिस जारी कर भेजा जा रहा है लेकिन परिवार अभी तक पूछताछ को नहीं आया है।

