उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते दिन गुरूवार को गंगोत्री धाम पहुंचे थे जहां उनके आगमन पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे यहां तक कि सुरक्षाकर्मी किसी को मोबाइल से फोटो तक नहीं खींचने दे रहे थे लेकिन इसी बीच एक बच्चे ने उपराष्ट्रपति का हाथ पकड़ लिया और बोला पापा, फोटो खींच लो जल्दी।
उपराष्ट्रपति नाराज़ नहीं हुए बल्कि उन्होंने उस मासूम बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद दिया। उपराष्ट्रपति धाम के दर्शन कर लोगों का अभिवादन कर ऑल टेरेन व्हीकल से गुजर रहे थे की इसी बीच भीड़ में खड़े एक बच्चे ने उपराष्ट्रपति के पास आने की कोशिश की और अचनका उनके पास आ धमका।
जैसे ही वह बच्चे के पास पहुंचे तो बच्चे ने उनका हाथ पकड़ लिया और बोला, पापा जल्दी फोटो खींच लो। बच्चे की मासूमियत को देखकर उपराष्ट्रपति भी वहां रुके और बोले हां भाई फोटो खींचो जल्दी। वहां मौजूद सभी हंसने लगे। बच्चा भी काफी खुश नजर आया।

