आज प्रदेश के जिलों में येलो अलर्ट जारी,बिजली गिरने के आसार 

देहरादून : उत्तराखंड में आज भी मौसम गड़बड़ रहेगा। चार जिलों में आने वाले 24 घंटे में बेहद तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हुए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान किया गया है। 

तबाही का मंजर –

कपकोट में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से पौंसारी, बमसेरा, रिखाणी में व्यापक नुकसान हुआ है। बैसानी ग्राम पंचायत के पौंसारी तोक में बादल फटने जैसा मंजर दिखाई दे रहा है। पौंसारी के गांव और प्राथमिक स्कूल और खेत खलिहान मलबे से पट गए हैं।  कुंज्याणी गधेरे के कटाव से बमसेरा, रिखाणी में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कपकोट में शनिवार की रात 107.5 मिमी और रविवार को 35 मिमी बारिश हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *