हज़ारो कर्मचारियों पर गिरी गाज़, जा सकती है नौकरी

बेंगलुरु : देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजा है जिसमें एक शब्द लिखा है ‘Moonlighting’ ,इसके बारे में आपको बता दें कि कंपनी की ओर से 12 सितंबर को भेजे गये इस मेल में कहा गया है कि आप इंफोसिस में काम करते हुए अपने किसी दूसरे व्‍यापार या अन्य वैसे काम नहीं कर सकते हैं जो नौकरी की श्रेणी में आता है। विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी इसका जिक्र करते हुए इसे धोखाधड़ी बता चुके हैं।
इंफोसिस के एचआर के माध्‍यम से जो अपने कर्मचारियों को मेल भेजा गया है उसमें कहा गया है- याद रहे…NO TWO-TIMING – NO MOONLIGHTING. इमेल के आगे की बात पर गौर करें तो कहा गया है कि सख्‍ती से साथ इसका पालन किया जाना चाहिए. दोहरे रोजगार से कंपनी प्रभावित होती है. आप कंपनी को दिये गये वक्‍त के दौरान दूसरा रोजगार यानी काम नहीं कर सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि दोहरा रोजगार करने की अनुमति नहीं दी गई है. कंपनी के हैंडबुक और कोड ऑफ कंडक्‍ट में इस बात का उल्लेख किया गया है।
कंपनी ज्‍वाइन करने के वक्‍त कर्मचारियों के ऑफर लेटर में इस बात का साफ शब्‍दों में उल्लेख कर दिया जाता है. ऑफर लेटर में बता दिया जाता है कि कंपनी को बिना बताए कर्मचारी दूसरी जगह ना तो फुल आइम और ना ही हॉफ टाइम का जॉब कर सकता है. यदि कोई कर्मचारी इस बात को नहीं मानता तो उसे कंपनी निकाल भी सकती है।