देहरादून : राज्य में मालवाहक और सवारी वाहनों का टैक्स प्रति वर्ष बढ़ाया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की भी तैयारियां हैं। इसके बाद प्रदेश में ये नई व्यवस्था लागू होगी साथ ही करीब पांच प्रतिशत टैक्स हर साल बढ़ जाएगा।आपको बतादें कि अभी तक तो प्रदेश में वाहनों का टैक्स संशोधन का कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है और कई सालों तक मालवाहक और सवारी वाहनों का टैक्स नहीं बढ़ा पाया जिसके बाद कई साल के अंतराल में टैक्स बढ़ता है, तो यह वाहन मालिकों और जनता की जेब पर बोझ भी बढ़ता है।कई साल से वाहनों के टैक्स की दरों में संशोधन नहीं किया गया है। खबर है कि अब संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने कहा है कि एक ऐसा फार्मूला बना रहा है इससे प्रति वर्ष पांच प्रतिशत की टैक्स बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि निजी वाहनों का टैक्स उनकी कीमत के हिसाब से होता है, जिसमें उस हिसाब से ही बढ़ोतरी होती है
Uttarakhand : पांच प्रतिशत बढ़ेगा वाहनों का टैक्स

