देहरादून: देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में बीते दिन रविवार को माहौल ख़ूबसूरत और दिलचस्प बना क्यूंकि वहां कल कई तरह की ब्रीड्स के डॉग संग फोटो खिचाते करतब दिखाते नज़र आ रहे थे असल में मौका था दून वैली कैनल क्लब की ओर से आयोजित सालाना डॉग शो.
डॉग शो में इस बार खूंखार से ज्यादा सामान्य और प्यारे डॉग पहुंचे थे और स्टॉलों पर लोगों की काफी भीड़ रही। इन डॉगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। इस शो में टॉय पोम, टॉय पंप डॉग, चाऊ-चाऊ आदि ब्रीड के कुत्ते आकर्षण का बने।
शो में बेल्जियम मेलोनिस, फॉक्स टेरियर, मालटीस, वेल्श कॉर्गी, श्नौजर, केन कोरसो, सामोएड, कैविलर किंग्स चार्ल्स स्पैनियल, पैकनीज, रामपुर हाउंड, कारवन हाउंड, राजा पल्लयम हाउंड आदि नस्ल के कुत्तों ने भाग लिया और दून वैली कैनल क्लब के सचिव नवनीत चौधरी ने बताया कि डॉग शो सुबह 10 बजे के करीब शुरू हुआ, लेकिन डॉग प्रेमी सुबह तड़के से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई राज्यों के डॉग प्रेमी अपने कुत्तों के साथ पहुंचे। जज स्टेनली शैन (सिंगापुर), योगेश टूटेजा (अमृतसर) ने कुत्तों की कैटवॉक करवाकर उनकी खूबियों को देखा समझा और फिर विजेता डॉग चुने गए। ग्रेडेन ब्रीड के डॉग लेकर इस शो में गुरुग्राम से पहुंचे संजय दुग्गल ने बताया कि इसकी कीमत 75 हजार से शुरू होती है। जोकि ढाई लाख रुपये तक है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी लोगों शो में शामिल हुए।

