पीएम मोदी हिमांचल के दौरे पर,वन्दे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। पीएम मोदी ने सीएम जयराम ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी हिमाचल के ऊना में देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बात अगर वंदे भारत एक्सप्रेस की करें तो यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। बता दें कि इस ट्रेन से दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा होगा।
बता दें कि फिलहाल शताब्दी ट्रेन से दिल्ली और चंडीगढ़ के यात्रा में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से दिल्ली से अंब अंदौरा के बीच की दूरी केवल साढ़े पांच घंटे में तय होगी। और यह ट्रेन अधिकतम 180 किमी की रफ्तार से चल सकती है। बता दें कि यह ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे और नई दिल्ली से सुबह करीब 5:50 बजे चलेगी. ऊना से दिल्ली का सफर करीब साढ़े पांच घंटे तय होगा।
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलेगी. इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी. शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी.