फिर क्षतिग्रस्त हुई वन्देमातरम ट्रेन,एक महीने में तीसरी बार हुआ हादसा 

वलसाड : सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात में एक बार फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। ट्रेन के सामने अचानक गाय आ गई जिससे आगे का हिस्सा टूटा और हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन के निकट हुआ है। एक माह में यह तीसरी बार हुआ है को भारत एक्सप्रेस घटना है। ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जहां जा रही थी वहां के लिए रवाना किया गया। हादसा आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ है। उस वक्त ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन से निकल रही थी।  हादसे के बाद में करीब 26 मिनट स्टेशन पर रही और यह करीब 8.43 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।  ट्रेन में टक्कर लगने के बाद से भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर भी टूट गया है। ट्रेन की पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई।

इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले यह ट्रेन दो बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं से टकरा गई थी। इसके बाद वडोदरा मंडल के आणंद के समीप भी इस ट्रेन से एक गाय टकराई थी। हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *