प्रदेश में 13 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, कार्रवाई शुरू

देहरादून : फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जो गिरफ्तार किए आरोपी हैं उनके  खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित करके कार्रवाई हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी होगी। पिछले दिनों दून में फर्जी रजिस्ट्री घोटाला निकला था। जिसमें आरोपियों ने चाय बागान और अन्य जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी हुई थी साथ ही इस संबंध में सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में पुलिस की तरफ से नामी अधिवक्ता कमल बिरमानी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है और एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिह्नित किया है। आरोपियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *