चमोली : प्रदेश की बड़ी विश्व धरोहर फूलों की घाटी आने वाले तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद की गई है। पार्क प्रशासन ने मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया है। वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि पार्क प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लिया फैसला लिया है। अभी तक रिकॉर्ड 19852 पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे हैं, जबकि 2019 में इस समय तक सर्वाधिक 17,424 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था।फूलों की घाटी 31 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों की पूरे सीजन में चहल-पहल बनी रही। एक जून घाटी पर्यटकों के लिए खोली गई थी।
फूलों की घाटी तीन दिनों के लिए बंद

