वैष्णो देवी यात्रा हुई प्रभावित,ख़राब मौसम से सभी हुए परेशान 

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश और भूस्खलन अब गंभीर समस्या बन गया है। उधमपुर जिले में टिकरी ब्लॉक के समोल गांव में शुक्रवार देर रात पहाड़ का मलबा एक मकान पर अचानक आ गिरा और उसमें दबने से तीन साल के आरिफ और दो माह के गनी की मौत हुई है। एक बच्चे को बचा हालाँकि की बचाया गया है। सात में से तीन मकान मलबे में दबे हैं। 

भूस्खलन से उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी मार्ग भी बंद हो गया है। उधर, बिरमा नाले का जलस्तर पुल तक पहुंचने से स्थानीय लोगों के कुछ जानवर बह गए। रियासी में शनिवार को फिर भूस्खलन होने से और पांच आवास मलबे से क्षतिग्रस्त हो गए। माता वैष्णो देवी धाम में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई है। पुंछ में बेतार नदी की बाढ़ में एक ट्रैक्टर बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *