आज निकली धूप,पिघली बर्फ- मैदान में शीतलहर

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहने  वाला है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक़, आज 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन  हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
रविवार के मौसम की बात करें तो मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। पहाड़ाें में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है। तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *