उत्तराखंड की वैष्णवी केबीसी की हॉट सीट पर,खुशी की लहर 

देहरादून : बीते दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बी.ए मास कम्युनिकेशन 2019 बैच की छात्रा वैष्णवी कुमारी ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पहुंचकर वैष्णवी कुमारी ने ना केवल उत्तराखण्ड बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा होने के नाते विश्वविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने वैष्णवी के उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर यू.एस. रावत ने कहा कि उन्हें छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व है और विश्वविद्यालय अपनी ओर से छात्रों की प्रगति के लिए हमेशा आगे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *