हल्द्वानी : प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार का एक बड़ा तोहफा मिला है ,केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की है।मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है रहा था।
जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार द्वारा इस भूमि पर मिनी सिडकुल का निर्माण करने की योजना है।
प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साथ ही अगस्त में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय के साथ बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आभार व्यक्त किया !
आदेश के अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ भूमि उत्तराखंड सरकार को 72 करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये की रिजर्व प्राइज पर हस्तांतरित की गई है। बाजार दर पर भूमि की बहुत अधिक लागत है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय का आभार व्यक्त किया है।

