जनपद के दूरस्थ मोरी विकासखंड के सात गांव की 215 महिलाएं प्रदेश की पहली ड्रोन दीदी बनी हैं । कृषि विभाग और नाबार्ड की मदद से जखोल के वीरांगना कृषक उत्पादक संगठन स्वायत्त सहकारिता की महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है। जिसकी सहायता से यह महिलाएं करीब 15 किलो सेब को अपने बगीचों से सुरक्षित स्थान तक पहुंचा पाएंगी। कृषि विभाग और नाबार्ड की मदद से कृषि और बागवानी के क्षेत्र को तकनीकी रूप से समृद्ध हो रहा है। इसके लिए काश्तकारी और बागवानी क्षेत्र से जुड़े संगठनों और समूहों को ड्रोन मुहैया करवाया जा रहा है। कृषि विभाग की तरफ से 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।
प्रदेश में पहली बार उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के जखोल गांव की वीरांगना कृषक उत्पादक संगठन स्वायत्त सहकारिता से जुड़ीं महिलाओं को करीब नौ लाख का ड्रोन मुहैया करवाया गया है। इस ड्रोन के माध्यम से एक एकड़ भूमि पर पांच मिनट में कीटनाशक दवाओं और जैविक खाद का छिड़काव किया जा सकता है।

