आज उत्तराखंड में १०वीं और १२वीं का बोर्ड परीक्षा रिज़ल्ट आउट हुआ है। जिसमें विद्यालयी शिक्षा परिषद के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रदेश टॉपर विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के छात्र पीयूष खोलिया ने किया है जिनका जीवन संघर्षो से भरा रहा। छह साल पहले उन्होंने पिता को खो दिया। मां ने उनका हौसला बढ़ाया और बोर्ड के नतीजे आए तो बेटे ने आसमान छू लिया। पीयूष भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।
संघर्ष भरा है उत्तराखंड से इंटर के टॉपर पीयूष का जीवन, छह साल पहले ही पिता हुआ देहांत
नगर के सुनारीनौला निवासी पीयूष ने बताया है कि बताया कि जब वह पांचवी कक्षा में थे तब उनके पिता का देहांत हो गया। केएस खोलिया भी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। माता भावना खोलिया विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शिक्षिका हैं। घर का इकलौता होने के कारण कम उम्र में ही उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई लेकिन उसने इसका खूब डटकर सामना भी किया है। शिक्षक माता पिता के घर जन्मे पीयूष को बचपन में ही शैक्षिक वातावरण मिला। मां के संघर्ष ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीयूष को गणित में 95, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में 100-100, जीव विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

