देहरादून : पाखरो रिजर्व फॉरेस्ट में टाइगर सफारी घोटाला मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर ईडी का शिकंजा कसता दिख रहा है। मामले में बीते दिन सोमवार को ईडी ने उनकी पत्नी दीप्ति रावत से घंटों पूछताछ की और हरक सिंह रावत को भी ईडी कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि हरक सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण ईडी से एक माह का समय मांगा है।बीते दिनों ईडी ईडी ने हरक सिंह रावत के अलग-अलग 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उसके बाद नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में तलब किया था। सोमवार को हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत करीब 11 बजे देहरादून क्रॉस रोड स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को ED का दूसरा नोटिस , पत्नी से घंटों हुई पूछताछ

