देहरादून: सरकार ने बीते दिन मंगलवार देर रात 37 आईएफएस अधिकारियों के आकस्मिक ट्रांसफर किए। डॉ. समीर सिन्हा को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक पद पर भेजे गए। पीके पात्रो को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उप सचिव, वन सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से आई सूची में प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. धनंजय मोहन को वन निगम का एमडी पद दिया गया है।
इसके अलावा सूची में केएम राव को एपीसीसीएफ पर्यावरण, बीपी गुप्ता को एपीसीसीएफ प्रशासन, कपिल लाल को एपीसीसीएफ परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी, जीएस पांडेय को सीईओ कैंपा, कपिल जोशी को एपीसीसीएफ वन अनुसंधान एवम प्रशिक्षण हल्द्वानी, एसएस रासाईली को एपीसीसीएफ वन संरक्षण, नरेश कुमार मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म, मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक मूल्यांकन, डॉ. तेजस्विनी पाटिल को एफटीआई हल्द्वानी, डॉ. पराग मधुकर धकाते को सीसीएफ वन पंचायत की जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. धीरज पांडेय को जिम कॉर्बेट पार्क का निदेशक बनाया गया है। राहुल को प्रतिनियुक्ति पर वन निगम भेजा गया है। निशांत वर्मा को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर बनाया गया है। मान सिंह को सीएफ दक्षिणी कुमाऊं, डॉ साकेत बडोला को राजाजी पार्क निदेशक, राजीव धीमान को वन संरक्षक शिवालिक व भागीरथी बनाया गया है। वहीं डॉ विनय भार्गव को वन संरक्षक यमुना वृत्त, पंकज कुमार को सीएफ गढ़वाल पद सौपा गया है।

