इस बार के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हैं, और इस बार के विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म अभी भी खत्म नहीं हो रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंकी है। आज गुरुवार आज फिरोजाबाद और मैनपुरी में भाजपा और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी प्रचार करेंगे। मैनपुरी के करहल में सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने के लिए वोट मांगेंगे। करहल से पहले सपा मुखिया फिरोजाबाद में भी चुनाव प्रचार करेंगे। फिरोजाबाद में गृहमंत्री अमित शाह भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहाँ जनसभा करने पहुँच रहे हैं।
अखिलेश यादव की भी सभाए –
सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि,अखिलेश यादव की पहली जनसभा शिकोहाबाद-सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र की सीमा नसीरपुर क्षेत्र में है। इसके बाद वह फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। टूंडला विधानसभा से सपा प्रत्याशी राकेश बाबू और जसराना विधानसभा से सपा प्रत्याशी इंजीनियर सचिन यादव के समर्थन में भी अखिलेश यादव सभाएं करेंगे।
अखिलेश यादव पड़ोसी जनपद मैनपुरी में भी चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे पहले वह 31 जनवरी को नामांकन करने आए थे, इसके बाद छह फरवरी को करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया था।

