युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित आठवें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का बीते दिन रविवार को शुभारंभ किया गया। यहां पर्वतारोही अमीषा चौहान को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिया गया है। अमीषा अगले साल छह से 14 जनवरी तक यूरोप के स्लोवाकिया में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक में स्कीइंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली अमीषा देश की एकमात्र खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं बल्कि 27वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनिया को दो लाख और 22वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर अंडर-20 कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले राहुल सरनालिया को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। युवा कल्याण निदेशालय में आयोजित महाकुंभ के उद्घाटन समारोह की शुरुआत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के प्रतिभागियों के मार्च पास्ट से हुई। विभिन्न खेलों में प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बताया कि इस वर्ष विजेता एथलीटों को 11 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ की शुरुआत, 50 लाख रुपये के पुरस्कार से नवाजा

