खुशखबरी : 136 पदों पर निकली भर्तियां, कब-कैसे करें आवेदन ?

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बीते दिन सोमवार को इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती का ऐड निकाला है। इसके तहत पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, प्रदर्शक और निरीक्षक के 136 पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे।  इसके लिए 10 जनवरी से आवेदन शुरू शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा जानकारी देते हुए सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, उद्यान विभाग में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के तीन, रेशम विभाग में प्रदर्शक रेशम के 10 और निरीक्षक रेशम के तीन पदों पर भर्ती निकलीं हैं।

उन्होंने ये भी बताया है कि इसके लिए 10 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। एक से तीन फरवरी तक आवेदन में संशोधन का अवसर होगा और इसकी परीक्षा 11 फरवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा आवेदन में जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा साथ ही आयोग ने विज्ञापन के साथ ही सिलेबस भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *