परीक्षाएं रद्द,52 हजार युवा दोबारा देंगें परीक्षा 

देहरादून : गौरतलब है कि आज कल प्रदेश में पेपर लीक मामला गरमाया हुआ है जिसके मद्देनज़र अभी तक कइयों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रद्द पांच परीक्षाओं में शामिल 52 हजार उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षाओं के लिए तैयार रहने की बात कही है ,इन पदों पर भर्ती के लिए अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नए सिरे से परीक्षा फिरसे करवाएगा। 


इन पदों के लिए हुए थे पेपर-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती: 157 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को हुई थी जिसमें  5416 ने आवेदन किया और  4226 ने परीक्षा दी ,और इसका रिजल्ट अब जारी नहीं किया जाएगा। 


वाहन चालक भर्ती: 
164 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को कराई थी। 19 हजार 300 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14 हजार 139 परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार था।


मत्स्य निरीक्षक भर्ती: 26 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा भी 13 जून को कराई गई थी। इसके लिए आवेदन करीब 500 थे, जिनमें से करीब 300 शामिल हुए थे। अब इसे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती: 272 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 31 जुलाई को प्रदेशभर में यह परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के लिए 43 हजार 984 ने आवेदन किया था, जिनमें से 23 हजार 462 परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *