चंपावत उपचुनाव की तारीख का हुआ एलान,जानिए कब है मतदान 

देहरादून : उत्तराखंड की चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना की जाएगी। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होंगें। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि ब्रजराजनगर (ओडिशा), थ्रीक्काकारा (केरल) और चंपावत (उत्तराखंड) विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 31 मई को किए जाएंगें। मतों की गिनती तीन जून को की जाएगी। 

आज भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से कांग्रेस से कौन दावा करेगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया गया है। 
चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। पार्टी चंपावत उपचुनाव के लिए अलग से रणनीति बना रही है।

पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक में चंपावत उपचुनाव के लिए एक टीम का एलान कर दिया गया था। इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इस सीट पर भी कमजोर बूथों पर काम शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *