देहरादून : सभी जानते है कि बीते दिन सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किए गए जिसके बाद आज मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं इसके आलावा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट भी अब देखे जा सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। हाईस्कूल में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार टिहरी के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने टॉप किया है। मुकुल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी मायापुर हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत ने टॉप किया है। दीया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

