जोशीमठ में बड़े हादसे की आशंका,4500 लोगों के लिए तत्काल हुई व्यवस्था 

मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश  का अलर्ट किया है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियां तेज कर दी हैं। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं।  अभी तक 849 घरों में दरार आई है।

राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगाें को पहुंचाया गया है और  प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने माना की बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ जगह दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यहां पहले ही सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से शीघ्र ही ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल पर काम शुरू होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *