देहरादून : आज प्रदेश में 29 शहरों के 139 केंद्रों में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा हो रही है। विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव नीता तिवारी के ने बताया है कि प्रवेश पत्र और आईडी के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। शिक्षा परिषद की सचिव के अनुसार,टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को मोबाइल और भी अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर आना पूरी तरह से बाधित होगा।
परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी मोबाइल परमिशन नहीं है। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हर शहर में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात हुए हैं।केंद्र में एक पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है। जो पूरे परीक्षाकाल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। यूटीईटी प्रथम में 29545 एवं यूटीईटी द्वितीय में 30755 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रदेश में आज 139 केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा,60 हजार अभ्यर्थी शामिल

