रिएलिटी शो बिग बॉस में कुछ देर के लिए पहुंचे वाइल्ड कार्ड एंट्री तौर पर “ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि” इसके बाद काफी चर्चाओं में हैं इसलिए क्यूंकि सलमान के साथ सवाल जवाबों में उन्होंने नेशनल टीवी पर बताया था वे पैसा कहां से कमाते हैं। सलमान के सवाल पर ओरी ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर खुद सलमान भौचक्के रह गए। ओरी अक्सर सेलेब्स की पार्टी में शिरकत करते नजर आते हैं। बिग बॉस में सलमान ने ओरी से पूछा कि पार्टी में जाने के अलावा ओरी क्या करते हैं? इस पर ओरी ने बताया कि वे सेलेब्स के साथ फोटो खींचने के 20 से 30 लाख रुपये लेते हैं। इसपर सलमान ने हसकर कहा कि ‘कुछ सीख सलमान, दुनिया कहां से कहां पहुच गई’।
ये चेहरा एक सेल्फी साथ में लेने के लाखों करता है वसूल,सुनकर सलमान भी हुए हैरान

