यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम आज शनिवार जारी होंगे। बोर्ड के अध्यक्ष दिब्यकांत शुक्ल प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट घोषित करेंगे। वह दोपहर 02 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in, upmsp.edu.in, result.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।
- मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
- अब, UP12 <स्पेस> रोलनंबर टाइप करें।
- इसे 56263 पर भेजें।
- यूपी बोर्ड परिणाम 2024 12वीं आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

