रुड़की : आपको बतादें कि कोरोना के बढ़ते उतारते ग्राफ के साथ ही साथ अब डेंगू भी राज्यों में डर बनकर दस्तक दे चूका है इसी कड़ी में प्रदेश के रुड़की के शंकरपुरी से चार दिन पहले लिए गए सौ सैंपलों में से 50 की रिपोर्ट में 35 लोगों में डेंगू निकला है। बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित मिलने ने गांव में दहशत का माहौल है। इसके अलावा गांव में बुखार से एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
मंगलवार को 50 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं एक दिन पहले ही गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई थी। ऐसे में अब एक साथ इतने मरीज मिलने पर गांव में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। विभाग को अब इस बात की भी चिंता सताने लगी है कि अभी 50 में से 35 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। शेष 50 की रिपोर्ट में और अधिक लोग संक्रमित न मिले। इसके अलावा 70 लोगों के सैंपल भी लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव में टीम को भेज दिया गया है। दवाओं का छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है।
डेंगू की दस्तक: 35 लोगों में पुष्टि, एक महिला की मौत

